ईरान के राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी, इसके साथ इजराइल-अमेरिका को दी चेतावनी!

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते पूरी दुनिया में भय बना हुआ है। जहां एक तरफ इजराइल और अमेरिका लगातार ईरान के ठिकानों को निशाना बने रहे हैं

Surya Soni
Published on: 7 March 2026 3:17 PM IST
Middle East Tension
X

Middle East Tension: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते पूरी दुनिया में भय बना हुआ है। जहां एक तरफ इजराइल और अमेरिका लगातार ईरान के ठिकानों को निशाना बने रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ ईरान भी इजराइल और अमेरिका के खिलाफ लगातार जवाबी कार्रवाई कर रहा हैं। इस बीच ईरान के राष्ट्रपति ने अपने पड़ोसी देशों को लेकर बड़ा बयान दिया हैं।

ईरान के राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने इजराइल-अमेरिका के साथ जारी जंग के बीच कई खाड़ी देशों से माफ़ी मांगी हैं। बता दें अमेरिका के सैन्य ठिकानों को ईरान ने एक-एक करके निशाना बनाया था, इसमें से ज्यादातार सैन्य ठिकाने खाड़ी देशों में थे। ऐसे में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने हाल ही में कई खाड़ी देशों में किए गए अपने हमले के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि जब तक पड़ोसी देशों की ओर से ईरान पर हमला नहीं होता, तब तक ईरान उन पर मिसाइल या ड्रोन हमले करना बंद कर देगा।

इजराइल-अमेरिका को दी चेतावनी!

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगने के साथ ही एक बार फिर इजराइल-अमेरिका को चेतावनी दी हैं। मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि ''ईरान इजरायल या संयुक्त राज्य अमेरिका के दबाव के आगे नहीं झुकेगा। सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित अपने भाषण में उन्होंने कहा कि ईरानी जनता कभी सरेंडर नहीं करेगी।

जंग को एक हफ्ते से ज्यादा समय हुआ

इजराइल और अमेरिका लगातार ईरान पर हमला कर रहे हैं। इसके जवाब में ईरान भी जवाबी कार्रवाई में पीछे नहीं हट रहा हैं। बता दें अमेरिका और इसराइल ने संयुक्त रूप से 28 फ़रवरी को ईरान पर हमले किए थे। ईरान की राजधानी तेहरान तब से ही लगातार हो रहे हमलों की चपेट में है। पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से जारी इस जंग में करीब एक हज़ार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story