इजराइल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, धमाकों से गूंजा तेहरान
Israel attacked Iran: एक तरफ जहां ईरान पर अमेरिका लगातार दबाव बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अब इजराइल ने ईरान पर बढ़ा हमला कर दिया।
Israel attacked Iran: एक तरफ जहां ईरान पर अमेरिका लगातार दबाव बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी तरफ अब इजराइल ने ईरान पर बढ़ा हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की राजधानी तेहरान के बीच वाले इलाके में तीन जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है। ईरानी मीडिया के अनुसार, धमाकों के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए।
लोग सुरक्षित जगहों के पास रहें: इजराइल सेना
एक तरफ इजराइल ने ईरान पर बढ़ा हमला किया है। इस हमले के बाद इजरायल के कई हिस्सों में सायरन बजाए गए। इजरायली सेना ने कहा है कि पूरे देश में सायरन इसलिए बजाए गए ताकि लोग सुरक्षित जगहों के पास रहें। ईरान भी अब इजराइल पर हमला कर सकता है ऐसे में पहले ही वहां की सेना ने अपने नागरिको को सुरक्षित जगह रहने की सलाह दी है।
तेहरान में कई मिसाइलें गिरी
इजरायल के रक्षा मंत्री ने जानकारी दी है कि यह हमला ईरान की परमाणु क्षमताओं और सैन्य ठिकानों को नष्ट करने के उद्देश्य से किया गया है। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, तेहरान के रिपब्लिक इलाके में कई मिसाइलें गिरी हैं। अभी तक नुकसान या हताहतों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
दुनिया भर के शेयर बाजार धड़ाम
इजरायल के इस कदम के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है और दुनिया भर के शेयर बाजार धड़ाम हो गए हैं। चीन ने अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है, जबकि अमेरिका ने भी अपने गैर-जरूरी दूतावास कर्मचारियों को इजरायल से बाहर निकाल लिया है। अब देखना होगा कि ईरान इस हमले की जवाबी कार्रवाई कब करता है।


