IND vs NZ Final: भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल से पहले जानें दोनों टीमों का टी-20 में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड...

IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अब सिर्फ एक दिन शेष रह गया हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम न्यूज़ीलैंड फाइनल मुकाबला खेला जाना हैं।

Surya Soni
Published on: 7 March 2026 5:18 PM IST
IND vs NZ Final: भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल से पहले जानें दोनों टीमों का टी-20 में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड...
X

IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अब सिर्फ एक दिन शेष रह गया हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम न्यूज़ीलैंड फाइनल मुकाबला खेला जाना हैं। इस मैच में दोनों टीमों के बीच एक जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती हैं। जहां एक तरफ टीम इंडिया को घरेलू परिस्थिति का फायदा मिलता नज़र आ रहा हैं तो वहीं दूसरी तरफ कीवी टीम के पास पहली बार टी-20 विश्वकप का खिताब जीतने का मौका हैं।

फाइनल में किसका पलड़ा भारी..?

टीम इंडिया के बल्लेबाज़ इस समय जबरदस्त फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा हैं। ऐसे में इस खिताबी भिड़ंत में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नज़र आ रहा हैं। लेकिन दूसरी तरफ न्यूज़ीलैंड की टीम ने भी इस टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया हैं। घरेलू मैदान पर भारत का हर टीम के खिलाफ रिकॉर्ड काफी उम्दा रहा हैं।

भारत-न्यूज़ीलैंड का टी-20 में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड...

बता दें टी-20 में जब भी भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुकाबला होता हैं तो एक जोरदार टक्कर देखने को मिलती हैं। भारत-न्यूज़ीलैंड के टी-20 में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया को 18 मैचों में जीत मिली है। जबकि 11 मुकाबले न्यूजीलैंड ने जीते हैं। इसमें घरेलू मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 में से 11 मुकाबले जीते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड नहीं हारी कीवी टीम

बता दें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भले टीम इंडिया का पलड़ा भारी नज़र आ रहा हैं, लेकिन इसके उल्ट टी20 वर्ल्ड कप में कहानी नज़र आ रही हैं। टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की टीम को भारत कभी नहीं हरा पाई हैं, बता दें टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और भारत के बीच कुल तीन मैच खेले गए हैं, इसमें तीनों मैचों में कीवी टीम ने बाजी मारी हैं।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story