अजमेर में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस अब 'MMC' बन गई है

PM Modi Ajmer Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को राजस्थान के अजमेर में बड़ी जनसभा हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने राजस्थान की जनता को करोड़ों रूपये की सौगात दी।

Surya Soni
Published on: 28 Feb 2026 1:09 PM IST
अजमेर में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस अब MMC बन गई है
X

PM Modi Ajmer Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को राजस्थान के अजमेर में बड़ी जनसभा हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने राजस्थान की जनता को करोड़ों रूपये की सौगात दी। इसके साथ ही कायड़ विश्राम स्थली से उन्होंने देश की बेटियों को स्वस्थ और समृद्ध बनाने के लिए अजमेर में एचपीवी टीकाकरण के देशव्यापी अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

बता दें अजमेर की इस जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ''कभी कांग्रेस INC यानी इंडियन नेशनल कांग्रेस थी, लेकिन अब यह नहीं बची है। आज वो INC के बजाय MMC बन गई है। यानी मुस्लिम लीग, माओवादी कांग्रेस। माओवादी भी भारत की समृद्धि से नफरत करते हैं। ये घात लगाकर हमला करते हैं। कांग्रेस भी घात लगाकर कहीं भी देश को बदनाम करती है। कांग्रेस के कुकर्मों को देश कभी माफ नहीं करेगा। देश और सेना को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है।

HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी ने आज अजमेर की इस पावन धरा से 'सर्वाइकल कैंसर' के खिलाफ भारत के सबसे बड़े स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण अभियान (Human Papillomavirus Vaccine) का आधिकारिक शुभारंभ कर दिया है। देशभर की बेटियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत की. पीएम ने कहा कि मां स्वस्थ रहेगी तभी परिवार संकटों का सामना कर पाएगा।

राजस्थान की जनता को करोड़ों रूपये की सौगात दी

पीएम ने 'प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना' का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार सोलर पैनल के लिए 78 हजार रुपये खाते में दे रही है, जिससे मध्यम वर्ग का बिजली बिल जीरो हो रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि आधुनिक कनेक्टिविटी से पर्यटक बढ़ेंगे, जिससे गाइड, टैक्सी चालक और स्थानीय कारीगरों की रोजी-रोटी चलेगी। राजस्थान अब 'अवसरों की भूमि' बन रहा है। पीएम ने राजस्थान के विकास के लिए 16 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Surya Soni

Surya Soni

Next Story